Tuesday, June 18, 2024
Home » मुख्य समाचार » अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के मीरा चौराहा पर विगत रात्रि में थाना टूण्डला के नागऊ गांव निवासी 25 वर्षीय श्यामहरी पुत्र अशोक कुमार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए रात्रि में ही जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार कराया गया। दूसरी घटना में थाना सिरसागंज क्षेत्र निवासी संदीप कुमार का आठ वर्षीय पुत्र पुष्पेन्द्र सड़क के किनारे खेल रहा था। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक की टक्कर लगने से वह भी घायल हो गया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।